फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man arrested for stealing jewellery after getting friend drunk

Dehradun News: दोस्त को नशे में धुत कर आभूषण चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing jewellery after getting friend drunk
- पुलिस ने बरामद किए सात लाख रुपये के आभूषण
विज्ञापन

- पहले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा भी है दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दोस्त को दावत देने की आड़ पर शराब और स्मैक पिलाकर धुत कर घर से आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात लाख की कीमत के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पर पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
दो फरवरी को पश्चिमीवाला निवासी सीमा देवी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि 18 जनवरी को वह सेलाकुई में अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब, 27 जनवरी को वह वापस आई तो घर में अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और आभूषण नहीं थे। बेटे ऋषभ से जानकारी लेने पर उसने बताया कि 22 जनवरी को मेंहूवाला खालसा निवासी उसका दोस्त राजू घर पर आया था। बताया कि दावत की और वह सुबह चला गया। उसके बाद से वह घर पर नहीं है। उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू के खिलाफ चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया। जानकारी मिली थी कि आरोपी मेंहूवाला खालसा स्थित घर आया है। पुलिस ने आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन ऋषभ और उसने शराब और फिर स्मैक का सेवन किया। नशा करने के बाद ऋषभ सो गया। उसके बाद उसने आभूषण चोरी कर एक थैले में छिपा दिए। आरोपी के पास से एक सोने की नथ, दो कंगन, एक रानी हार, दो अंगूठी मिली है। बताया आभूषण की कीमत सात लाख रुपये है। आरोपी पर पहले से नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed