एक बच्चे के पिता ने प्रेमिका से की शादी, फिर दोनों ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बच्चे के पिता और लड़की इश्क के बुखार में पड़ गए। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की फिर जहर खा लिया। प्रेमिका की मौत हो गई है। जानिए, पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार, आईटीआई कर्मी हरीश चंद्र (26) पुत्र ठाकुर राम निवासी ग्राम ज्यूला-ग्वालाकोट ने 29 जून की सुबह करीब चार बजे अपने घर फोन किया कि उसने पैखाम के जंगल में जहर पी लिया है।
उसके परिजन करीब 5:30 बजे वहां पहुंचे तो देखा हरीश चंद्र और उसके बगल में 23 वर्षीय युवती कमला आर्या निवासी बिरलवा-अधूरिया अचेतावस्था में पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस से दोनों को सोमेश्वर अस्पताल लाया गया।
डाक्टरों ने कमला आर्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरीश चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
शादी के बाद खाया दोनों ने जहर
सोमेश्वर के थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र साह के बताया कि युवती अल्मोड़ा जाने की बात कहकर बुधवार को घर से निकली थी। आईटीआई कर्मी हरीश चंद्र का एक बेटा है और उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने करीब छह माह पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटनास्थल से पुलिस को एक गिलास में नीले रंग का जहरीला पदार्थ मिला है जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा युवती के बैग से एक शादी का लाल जोड़ा भी मिला है।
जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ने मंदिर में विवाह करने के बाद यह कदम उठाया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है।