फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›     Mall road ropeway of Mussoorie will be closed

बंद होगा मसूरी का माल रोड रोप-वे, जांच में पाया गया खतरनाक

Wed, 25 Dec 2019 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, मसूरी
माई सिटी रिपोर्टर, मसूरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
  Mall road ropeway of Mussoorie will be closed
Ropeway

माल रोड रोप-वे का संचालन बंद किया जाएगा। रोप-वे इंस्पेक्टर की जांच में इसे खतरनाक स्थिति में पाया गया है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इसे बंद करने का आदेश दिया है। मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने संचालकों को आदेश से अवगत करा दिया है। हालांकि, लिखित आदेश अभी पालिका को नहीं मिला है।

विज्ञापन


उत्तराखंड रज्जू मार्ग अधिनियम 2014 के तहत प्रत्येक रोप-वे का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। इस साल भी इसका मुख्य रज्जू मार्ग निरीक्षक प्रबंध निदेशक ब्रिडकुल ने जांच की थी। रिपोर्ट में माल रोड रोप-वे की दशा को ठीक नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


वर्तमान हालत के अनुसार इस पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया गया है कि यह रोप-वे 1969 में बनाया गया था। उसके बाद से यह पुरानी तकनीक के आधार पर संचालित हो रहा है। जबकि वर्तमान में तकनीक और अन्य कारण बदल गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, इसे बंद करने को ही उचित माना गया। इस जांच आख्या के आधार पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि उनको शासन से टेलीफोन के माध्यम से माल रोड रोप-वे बंद करने आदेश मिला है। लिखित आदेश भी जल्द प्राप्त हो सकता है। 


31 दिसंबर तक नहीं होगा बंद  
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पालिका की ओर से मसूरी माल रोड के रोप-वे को आईआईटी रुड़की से सेफरनींग का सर्टिफिकेट लेने के बाद ही संचालित किया जा रहा है। लेकिन, यदि शासन ने कोई आदेश दिया है तो उनका पालन किया जाएगा। हालांकि, 31 दिसंबर तक रोप-वे को बंद नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed