फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Male elephant dies under suspicious circumstances in Barkot range Doiwala Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Rishikesh: डोईवाला बडकोट रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में नर हाथी की मौत, गेहूं के खेत में मिला शव

Thu, 21 Dec 2023 07:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Dec 2023 07:40 PM IST
सार

गेहूं के खेत में हाथी मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने जब हाथी का शव देखा तो वन क्षेत्राधिकारी डीएस रावत को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Male elephant dies under suspicious circumstances in Barkot range Doiwala Rishikesh Uttarakhand news in hindi
हाथी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़कोट वन रेंज के माजरीग्रांट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मचा है। हाथी का शव एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया है। खेत में मृत हाथी पड़े होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन

देहरादून वन प्रभाग के बड़कोट वन रेंज के तहत माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के वार्ड 13 रेशममाजरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में हाथी मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने जब हाथी का शव देखा तो वन क्षेत्राधिकारी डीएस रावत को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित, बोले- सिलक्यारा ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी की सूंड में चोटों के निशान थे। उपवन प्रभागीय अधिकारी स्पर्श काला ने बताया कि मृतक हाथी की उम्र करीब 15 साल है और वह नर हाथी है। मृत हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी को कोई बीमारी हो सकती है। तीन चिकित्सकों के दल ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव दफना दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed