{"_id":"6583fbbaf38e1b84150242fe","slug":"cm-dhami-honored-12-rat-miners-for-important-role-in-the-silkyara-rescue-operation-uttarakhand-news-in-hindi-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित, बोले- सिलक्यारा ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित, बोले- सिलक्यारा ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाया
Thu, 21 Dec 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया। वह सराहनीय है।
विज्ञापन
रैट माइनर्स को सम्मानित करते सीएम धामी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किए।
विज्ञापन
गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Budget 2024: नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।