फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   malaysia court stop indian men hanging

मलेशिया ने रोकी उत्तराखंड के युवक की फांसी

Fri, 01 Aug 2014 05:53 PM IST
अमर उजाला, कालसी (देहरादून)
अमर उजाला, कालसी (देहरादून) Updated Fri, 01 Aug 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
malaysia court stop indian men hanging

ड्रग्स तस्करी के आरोप में मलेशिया की जेल में बंद उत्तराखंड को देहरादून जिले के निवासी संजय चौहान पुत्र टीकम सिंह मामले की दिल्ली और मलेशिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके चलते मलेशिया कोर्ट ने फिलहाल फांसी की सजा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


संजय के चाचा अर्जुन सिंह ने राजस्व क्षेत्र बरोथा में कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


22 वर्षीय संजय वर्ष 2013 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था। वहां उसकी मुलाकात दानिश नाम के व्यक्ति से हुई। उसने संजय की नौकरी प्रीमियम प्लाजा इंपोर्ट एक्सपोर्ट कंपनी में लगा दी। कंपनी का कारोबार मलेशिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने किया मलेशिया पुलिस से संपर्क

malaysia court stop indian men hanging

28-29 सितंबर को वह कंपनी के काम से कैथे पैसेफिक एयरवेज मलेशिया की फ्लाइट से मलयेशिया के लिए रवाना हुआ।

कुछ समय बाद परिजनों को पता चला कि वह मलेशिया की जेल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में बंद है। परिजनों का कहना है उनका बेटा बेकसूर है, उसे साजिशन फंसाया गया।

तहसीलदार चकराता केडी जोशी ने बताया संजय के चाचा की तहरीर पर कंपनी के सर खां, डिंडा और दानिश खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नई दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है।

पहले दिल्ली पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मलेशिया पुलिस ने संपर्क साधा है, जिसके बाद दोनों जगह जांच शुरू होने पर फिलहाल फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed