{"_id":"cdf01f7b79ed9375d1ea300d39da2c7d","slug":"make-voter-campaign-flop-was","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मतदाता बनाओ अभियान हुआ फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मतदाता बनाओ अभियान हुआ फ्लॉप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मतदाता बनाओ अभियान पहले दिन फ्लॉप रहा। प्रचार-प्रसार के अभाव और बदइंतजामी के चलते मंगलवार को शिविरों में असमंजस दिखाई दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
कैंपों में अव्यवस्थाओं के बीच जहां अहम अभियान भटकता नजर आया वहीं वोटर भी अटक गए। कहीं हंगामे के बीच अभियान की खानापूरी हुई तो कहीं सन्नाटे के बीच वोटरों की आहट सुनाई दी।
विज्ञापन
जब बौखला उठे बीएलओ
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण बाग में वोटरों की भीड़ तो नहीं थी लेकिन शोर-शराबा मचा हुआ था। कई बीएलओ बहस में जुटे हुए थे और मुद्दा था अभियान की बदइंतजामी का। बीएलओ का कहना था कि उन्हें तहसील से बताया तक नहीं गया कि जाना कहां है।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
हम लोग फोन करके एक-दूसरे को बता रहे हैं। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक संजीव सब्बरवाल फॉर्म छह लेकर बीएलओ मुकेश शर्मा को ढूंढते वहां पहुंचे। यहां दो-तीन महिलाएं फॉर्म छह जमा कर रही थीं। तभी एक और बीएलओ ने आकर बाइक रोकी और साथियों की हां में हां मिलाने लगा।
बूथ कहीं और बीएलओ कहीं
सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू (रेसकोर्स) में बीएलओ बदइंतजामी को लेकर गुस्से में दिखे। यहां बूथ खाली पड़ा हुआ था। अचानक एक बीएलओ की आज गूंजी, कुछ तय नहीं कहां जाना है। चंद्रबनी, मेहूंवाला, सुभाषनगर, अजबपुर, बलवीर रोड, मोहनी रोड क्षेत्र के लोगों को यहां बुला लिया गया है।
अब दस-पंद्रह किमी दूर कौन आएगा? उधर तपेश्वरी कॉलोनी गढ़ी कैंट के जयेंद्र थपलियाल और नेहरू कॉलोनी के बलदीप सिंह यहां बीएलओ की तलाश में भटक रहे थे। बोले, ये क्या गड़बड़झाला है।
बस होता रहा टाइम पास
मंगला देवी इंटर कॉलेज में प्राचार्य के कमरे के पीछे कटहल के पेड़ के नीचे बीएलओ बैठे रहे। लेकिन यहां न तो मतदाता अभियान जैसा माहौल दिखा और न ही वोटर। अलबत्ता बीएलओ की फौज थी भी तो मौजमस्ती और टाइमपास के मूड में। यहां 30 बीएलओ की तैनाती है लेकिन पहले दिन भूले-भटके वोटर ही यहां तक पहुंच पाए। आलम यह था कि कई बीएलओ चाय की चुस्कियों के बीच टाइम पास करते रहे।
बीएलओ यहां और वोटर कहीं और
गुरुनानक इंटर कॉलेज चुक्खूवाला के अंदर घुसते ही दाई तरफ खेल के मैदान के किनारे पेड़ के नीचे कई बीएलओ मौजूद थे। पूछने पर बीएलओ जीपी उनियाल बोले कि वोटर नहीं हैं तो हम करें भी क्या। अभी तक तो बोहनी भी नहीं हुई। बोले, बीएलओ यहां और वोटर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में हैं।
तहसीलदार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। तभी जाखन के मनोहर नौटियाल वहां पहुंचे। मनोहर कहते हैं कि पत्नी को वोटर बनवाना है, इसके लिए तीन दिन से भटक रहा हूं। निर्वाचन कार्यालय ने तीन नंबर दिए थे एक भी नहीं लगा।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---