{"_id":"5f74e3258ebc3e75047cdaed","slug":"make-rural-water-connection-in-seven-days-valid-dm-city-news-drn357681742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल कनेक्शन करें वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल कनेक्शन करें वैध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सात दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल कनेक्शनों को वैध करने के साथ उनका रिकॉर्ड जल जीवन मिशन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नौ नवंबर तक 82747 घरों को जल जीवन मिशन से जोड़ने की बात कही। वे बुधवार को जिला जल जीवन मिशन समिति की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
बैठक के दौरान डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर दिए गए कनेक्शनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नौ नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस बाबत दो अक्तूबर को होने वाली समिति की बैठक में कनेक्शनों का ब्यौरा देने की बात कही। पेयजल कनेक्शन की प्रगति बढ़ाने व लक्ष्य पूरा करने को लेकर सीडीओ नितिका खंडेलवाल को मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जिले में पेयजल निगम को 39928 और जल संस्थान को 42819 घरों का लक्ष्य दिया गया है। इसमें सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग के अभियंता भी अपना सहयोग देंगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम एससी पंत, सदस्य सचिव व जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल के साथ ही जल संस्थान, पेयजल निगम, स्वजल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।