फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी में मकर संक्रांति का स्नान आज भी, देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

Mon, 14 Jan 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 ganga snan in haridwar
snan - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति के पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ी। तड़के से ही धर्मनगरी में देश-विदेश के श्रद्धालु हरकी पैड़ी और अन्य घाटों में पवित्र डुबकी लगाते दिखाई दिए। हालांकि पुण्यकाल सोमवार की शाम से होने के कारण स्नान मंगलवार को होगा। लेकिन फिर भी लाखों श्रद्धालु यहां स्नान के लिए उमड़े। घाट पर यज्ञोपवीत सहित कई संस्कार कराए गए। 


 

Makar Sankranti 2019 ganga snan in haridwar
snan

मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारियां की हैं। मेला क्षेत्र को सात जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व होने के चलते पुलिस प्रशासन स्नान ने तैयारी की हैं, लेकिन इस बार पुण्यकाल सोमवार की शाम से होने के कारण स्नान मंगलवार को होगा। लिहाजा दोनों दिनों को ध्यान में रखकर पुलिस ने तैयारी की है। रविवार शाम मेला क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। मेला क्षेत्र की कमान एसपी सिटी ममता बोहरा को दी गई है।
 

Makar Sankranti 2019 ganga snan in haridwar
snan
रविवार को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की कमल दास की कुटिया में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने अधीनस्थों को मेला ड्यूटी के लिए दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर कई प्रदेश के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। लिहाजा हर श्रद्धालु से विनम्रता से पेश आएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 ganga snan in haridwar
snan - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि मेला क्षेत्र को भिखारियों से मुक्त कराया जाए। हर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी एवं ड्यूटी प्वाइंट के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। कोई भी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बेवजह नहीं करेगा। मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह न फैलने दी जाए। एसएसपी ने कहा कि हाईवे या शहर के मुख्य मार्ग पर चौपहिया वाहन पार्क न होने दें। बैठक में एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर समेत राजपत्रित अधिकारी, एसओ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 ganga snan in haridwar
ganga snan - फोटो : file photo

मेला क्षेत्र में आतंकी घटनाओं के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को राउंड द क्लॉक चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। घुड़सवार पुलिस टीम को भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। एलआईयू की टीमें पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहकर सूचनाएं एकत्र करेंगी। जल पुलिस को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में वाच टॉवर पर साधारण दूरबीन एवं नाइट विजन दूरबीन के साथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। मेले के दौरान खोया-पाया सेल भी सक्रिय रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed