फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   major reshuffle in IAS officers portfolio in uttarakhand.

उत्तराखंड: IAS अफसरों के विभागों में भारी फेरबदल, देखें..

Sun, 08 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
major reshuffle in IAS officers portfolio in uttarakhand.

उत्तराखंड शासन ने शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अफसरों के कार्यभार में भारी फेर-बदल किया है। प्रमुख सचिव स्तर के कई अधिकारियों का दायित्व हल्का कर दिया गया, वहीं प्रभारी सचिवों के विभाग बढ़ा दिए गए हैं। ज्यादातर प्रभारी सचिवों को उनके मौजूदा विभागों के साथ और विभाग जोड़ दिए गए। शुक्रवार शाम अधिकारियों के विभागों में फेर बदल की सूची जारी की गई।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव एस. रामास्वामी के पास अब नियोजन, बाह्य योजनाएं, केन्द्र पोषित योजनाएं, कार्यक्रम क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा, ग्राम्य तालाब विकास, वन, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग हैं। प्रमुख सचिव डा. रणबीर सिंह के पास दुग्ध विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, वर्षा जल संग्रहण, चारा एवं चारागाह विकास, मत्स्य तथा, कृषि एवं कृषि विपणन, उद्यान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सूचना विभाग रहेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ओमप्रकाश के पास मुख्यमंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली तथा अध्यक्ष, अवस्थापना विकास निगम विभाग रहेंगे। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के पास  कार्मिक, निर्वाचन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, का दायित्व रहेगा। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार के पास ग्राम्य विकास, पिछड़ा क्षेत्र विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, पंचायती राज तथा मुख्य कार्यकारी निदेशक, खादी ग्रामोद्योग तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व रहेगा। प्रमुख सचिव डॉ. उमाकांत पंवार के पास ऊर्जा, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला, वैकल्पिक ऊर्जा, गृह, कारागार विभाग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव डॉ.भूपिन्दर कौर औलख के पास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ  विकास निगम, मिशन निदेशक, एन.एच.एम तथा अध्यक्ष, बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम का दायित्व रहेगा। सचिव आरके सुधांशु के पास, चिकित्सा शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन तथा सचिवालय प्रशासन सैनिक कल्याण, अर्द्धसैनिक कल्याण परिषद तथा पैरामिलिट्री का दायित्व रहेगा। सचिव डीएस गर्ब्याल शहरी विकास, राज्य सम्पत्ति, राज्य सम्पत्ति अधिकारी, लोक निर्माण विभाग देखेंगे।

इन अफसरों के विभाग भी बदले

major reshuffle in IAS officers portfolio in uttarakhand.

सचिव अमित सिंह नेगी वित्त तथा कार्यक्रम निदेशक, पी.एम.यू. आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण, भाषा, जनगणना, पुनर्गठन तथा परियोजना निदेशक, वाह्य सहायतित परियोजनाएं (यू.ई.ए.पी. वर्ल्ड बैंक एवं ए.डी.बी) वित्त (औद्योगिक वाणिज्य, कर, स्टैम्प एवं बैंकिंग, रिर्सोस मोबिलाईजेशन) और सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। सचिव और आयुक्त गढ़वाल मंडल चंद्र सिंह नपलच्याल को राजस्व, परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव डॉ. एमसी जोशी गोपन, वित्त तथा स्टाफ अफ सर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं नियोजन का दायित्व संभालेंगे। सचिव दीपक कुमार सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा बायोटेक्नलॉजी, सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रभारी सचिव विनोद शर्मा के पास गन्ना-चीनी, गृह, सूचना एवं लोक संपर्क तथा महानिदेशक सूचना, कारागार का दायित्व रहेगा। प्रभारी सचिव शैलेश बगोली के पास सामान्य प्रशासन, संस्कृति, खेल, युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, लोक शिकायत, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, कार्मिक, पर्यटन, निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण प्रोटोकॉल, धर्मस्व तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी रहेगी। प्रभारी सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम राजीव गांधी शहरी आवास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट, सीमान्त क्षेत्र विकास, उपाध्यक्ष, एम.डी.डी.ए., मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, आवास एवं आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रभारी सचिव डी सेंथिल पांडियन प्राथमिक शिक्षा, महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, विद्यालयी शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभारी सचिव विजय कुमार ढौंडियाल सहकारिता, संचालक, चकबंदी, उत्तराखंड, सचिव, हिन्दी अकादमी एवं निदेशक, भाषा संस्थान, उत्तराखंड निबंधक, सहकारिता, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद तथा सदस्य(न्यायिक) राजस्व परिषद, दुग्ध एवं दुग्ध विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रभारी सचिव दमयंती दोहरे के पास पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन तथा चारा एवं चारागाह विकास, पंचायती राज विभाग रहेगा। इसके साथ ही अपर सचिव डॉ. नीरज खैरवाल चिकित्सा शिक्षा, सचिवालय प्रशासन (विविध), निर्वाचन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed