Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major Premlata Verma, member of the State Disaster Response

Dehradun News: एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Major Premlata Verma, member of the State Disaster Response
रेडक्रास की स्टेट डिजास्टर रिस्पांस टीम की सदस्य मेजर प्रेमलता वर्मा ने एनसीसी की 11-यूके बटालियन के कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छात्रा कैडेट्स, एसोसिएट एनसीसी ऑफीसर्स, जीसीआई और पीआई स्टाफ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन दून विवि में किया गया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के तहत इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू, फर्स्ट एड ट्रेनिंग और स्वास्थ्य जागरूकता आदि का सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मेजर प्रेमलता वर्मा ने कहा, उत्तराखंड भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बादल फटना, वनाग्नि आदि विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति बहुत संवेदनशील है। आपदाओं के नियंत्रण में आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। विशेषकर एनसीसी कैडेट्स जैसे शिक्षित, साहसी व अनुशासित युवाओं को यदि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए, तो युवाओं की बड़ी संख्या आपदा नियंत्रण में बहुत ही कारगर साबित होगी। इस मौके पर विवि की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता त्रिपाठी, सीनियर जीसीआई सिव्या गुप्ता, सीनियर अंडर ऑफिसर संतोषी, अंडर ऑफिसर गीतांजलि भाटिया, अंडर ऑफिसर निशा पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed