{"_id":"5e40e1d48ebc3ee58e16c31e","slug":"major-general-rajendra-thakur-became-goc-sub-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मेजर जनरल राजेंद्र ठाकुर बने जीओसी सब एरिया, आज संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मेजर जनरल राजेंद्र ठाकुर बने जीओसी सब एरिया, आज संभालेंगे कमान
Mon, 10 Feb 2020 10:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:28 AM IST
सार
- इससे पहले आर्मी एयर डिफेंस हेडक्वार्टर पश्चिमी कमांड में थे तैनात
विज्ञापन
मेजर जनरल राजेंद्र सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजर जनरल राजेंद्र सिंह ठाकुर सब-एरिया के नए जीओसी बन गए हैं। वह सोमवार को जीओसी की कमान संभालेंगे। इससे पहले पहले आर्मी एयर डिफेंस हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड में तैनात थे। वह मेजर जनरल भाष्कर कलीता का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
मेजर जनरल राजेंद्र ठाकुर एनडीए और आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त कर 1983 में आर्मी एयर डिफेंस में कमीशंड हुए थे। अपने 36 साल के करियर में वह उत्तरी, पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
विज्ञापन
वह उत्तरी क्षेत्र में आर्मी एयर डिफेंस रेजीमेंट की कमान भी निभा चुके हैं। वहीं पश्चिमी क्षेत्र में उन्होंने सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफें स मैनेजमेंट से हायर डिफेंस मैनेजमेंट और दिल्ली से नेशनल डिफेंस कोर्स भी किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही वह एयर डिफेंस निदेशालय में डायरेक्टर पर्सपेक्टिव प्लानिंग, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, क्रॉप्स मुख्यालय में ब्रिगेडियर क्वार्टर मास्टर जनरल व दक्षिण पश्चिम कमान में मेजर जनरल इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन का पद भी संभाल चुके हैं।