फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Majhola to tanakpur trian after june

जून के बाद दौड़ेंगी मझोला से टनकपुर को ट्रेनें

Sat, 29 Apr 2017 12:33 PM IST
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 29 Apr 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Majhola to tanakpur trian after june
Demo Pic

बहुप्रतिक्षित पीलीभीत-टनकपुर बड़ी रेल लाइन के जून के बाद शुरू होने की उम्मीद है। अभी इस रूट पर मझोला पकड़िया तक ही ट्रेनें संचालित हो रही हैं। रेलवे ने निर्माण संगठन को जून 2017 तक ब्राडगेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दे दिया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत (यूपी) से टनकपुर तक बड़ी लाइन बिछाने का कार्य चलने के कारण इस रूट पर 15 जून 2016 से ट्रेन सेवा बंद हैं।  मार्च में इस रूट पर पड़ने वाले मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन तक ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है, लेकिन अगले स्टेशन खटीमा (यूएस नगर) से टनकपुर (चंपावत) तक करीब 40 किमी ब्राडगेज का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


नौ मई 2016 को खटीमा व टनकपुर पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने 15 मई से ब्राडगेज कार्य शुरू करने और अगला पूर्णागिरि मेला शुरू होने से पहले ब्राडगेज कार्य पूरा करने का दावा किया था, लेकिन पूर्णागिरि मेला जारी होने के कार्य शुरू करने की तारीख 15 जून तक खिसका दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि अप्रैल 2017 में पूर्णागिरि मेला शुरू होने से पहले बड़ी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी लेकिन ब्रोडगेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण 31 मार्च 2017 तक सिर्फ मझोला पकड़िया स्टेशन तक ही ब्राडगेज कार्य पूरा हो सका। अब रेलवे ने जून तक खटीमा से टनकपुर तक ब्राडगेज पूरा होने का दावा किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने निर्माण संगठन को जून तक हर हाल में ब्रोडगेज कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सीआरएस इंपेक्शन कर ब्राडगेज लाइन पर टनकपुर तक ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। 


पूर्णागिरि मेले के लाखों लोगों ने बस से किया सफर
देशभर से पूर्णागिरि मेले में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु बरेली मंडल (यूपी) से टनकपुर को चलने वाली विभिन्न पेसेंजर गाडियों पर निर्भर रहते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार पूर्णागिरि मेला शुरू होने से पहले बड़ी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार लाखों लोग बसों में कई गुना अधिक किराया देकर पूर्णागिरी मेले में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed