फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maintain 24-hour power supply during rain and snowfall.

Dehradun News: बारिश-बर्फबारी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रखें

Fri, 23 Jan 2026 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Maintain 24-hour power supply during rain and snowfall.
-यूपीसीएल एमडी ने दिए निर्देश, तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के बीच 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रहे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यूपीसीएल ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

एमडी अनिल कुमार ने शुक्रवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाकर सभी मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल को न छोड़ने की हिदायत दी है। साथ ही कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां रखने के लिए भी निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य जीरो रिस्पॉन्स टाइम होना चाहिए। इसके चलते मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 7579179109 भी जारी किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर विद्युत उपभोक्ता इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में विद्युत वितरण नेटवर्क की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों, फीडरों एवं वितरण ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण कर निवारक रख-रखाव कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय एवं मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर, इंसुलेटर एवं अन्य आवश्यक विद्युत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित मरम्मत एवं आपूर्ति बहाली सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed