आपदाग्रस्त क्षेत्र में बंद हैं कई मुख्य मार्ग
सार
डीएम ने एसडीएम चकराता, कालसी, तहसीलदार चकराता, बीडीओ चकराता, कालसी सहित लोनिवि, जल संस्थान, एनएच, पीएमजीएसवाई, पशुपालन विभाग व कृषि विभाग के अफसरों को क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने लोनिवि के अफसरों को मुख्य एवं संपर्क मार्गों को खोलने के निर्देश दिए।डीएम ने एसई लोनिवि चकराता को स्वयं प्रभावित स्थलों का निरीक्षण करने और अभियंताओं को मौके पर उपस्थित रहते हुए मार्गों को खोलने व मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्र, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, डीपीआरओ एम जफर खान, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीप शिखा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन