{"_id":"604137d68ebc3e5903545dec","slug":"main-program-to-complete-four-years-of-government-in-doiwala-city-news-drn372671418","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में होगा सरकार के चार साल पूरे होने का मुख्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में होगा सरकार के चार साल पूरे होने का मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन
सरकार के चार साल पूरे होने का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार के स्तर पर आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
डोईवाला स्थित दशहरा मैदान में सौ से अधिक लोक कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अतिथियों का स्वागत करेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गडकरी और मुख्यमंत्री रावत के संबोधन का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण होगा, जिसे एलईडी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। जश्न के मौके पर सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, दायित्वधारी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि उस दौरान संसद सत्र प्रस्तावित है, जिसके चलते सांसदों के मौजूद रहने की संभावना कम है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने ली अधिकारियों की बैठक
देहरादून। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल, परिवहन व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत हुई है। शहर में रेसकोर्स स्थित वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम होगा। कुश्म चौहान ने बताया कि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।