फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maid Theft Money for purchase Kangana Ranaut saree wearing in manikarnika

कंगना रनौत जैसी साड़ी खरीदनी थी, इसलिए नौकरानी ने कर दिया ऐसा कांड, हर कोई हैरान

Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Feb 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Maid Theft Money for purchase Kangana Ranaut saree wearing in manikarnika
नौकरानी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नौकरानी का दिल एक्ट्रेस कंगना रनौत की साड़ी पर आ गया। बस फिर उसने जो किया उससे हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गई। महंगे शौक पूरे करने के लिए घर की नौकरानी ने मालिक के 71 हजार रुपये चोरी कर लिए।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका पति ड्राइवर है और वह कपड़ों आदि की शौकीन है। हाल ही में उसका दिल अभिनेत्री कंगना की साड़ी पर आ गया था। चौकी प्रभारी आईटी पार्क आशीष रावत ने बताया कि सुमित रावत पुत्र बीएस रावत आईटी पार्क ने घर से 71 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पाया कि जिस कमरे से पैसे चोरी हुए वह मकान के बेसमेंट में है। यहां उनके घर की नौकरानी पूजा के अलावा बाहर का कोई व्यक्ति आ जा नहीं सकता। पुलिस ने पूजा से पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसने मणिकर्णिका फिल्म देखी थी। उसमें कंगना रनौत ने जो साड़ी पहनी थी वह उसे खरीदना चाहती थी। इसीलिए उसने चोरी की। पुलिस ने उससे 71 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

आशीष रावत ने बताया कि पूजा शामली उत्तर प्रदेश के रिया बड़ी गांव की रहने वाली है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह भागने की फिराक में थी। उसके पास से सभी 71 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं। पूजा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed