अपकमिंग फिल्म 'सड़क-2' की लोकेशन देखने उत्तराखंड पहुंचे निर्देशक महेश भट्ट और पूजा भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावनाओं को देखते हुए बॉलीवुड उत्साहित है।
राज्य सरकार के प्रोत्साहन से फिल्मकार उत्तराखंड को मसूरी और देहरादून से आगे भी जानने लगे हैं। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
फिल्म सड़क-2 की शूटिंग के लिए लोकेशन खोजने पहुंचे भट्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात के दौरान यह बातें कही।
सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य
इस मुलाकात में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ ही सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है।
फिल्म निर्माताओं के लिए सुंदर फिल्मांकन के साथ ही समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कृति को कथानक में प्रस्तुत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य का हर्षिल क्षेत्र स्विट्जरलैंड के विकल्प के रूप में उभर सकता है।
यहां बता दें कि महेश भट्ट अपनी आगामी फिल्म सड़क-2 की शूटिंग के लिए नए स्थानों की खोज में उत्तराखंड के औली, नीति, माणा, त्रिजुगीनारायण, मानसरोवर सहित विभिन्न भागों में भ्रमण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता संजय दत, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।