फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahatma Gandhi 72th death anniversary : tribute program in dehradun

महात्मा गांधी पुण्यतिथि: कांग्रेसियों ने बापू को दी श्रद्धांजलि, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Thu, 30 Jan 2020 01:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi 72th death anniversary : tribute program in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राजीव भवन में श्रद्धांजति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


इस दौरान महानगर के लगभग 50 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सम्मानित भी किया। इसके बाद गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकालकर गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


वहीं, सन्तो एवम सेवादल ने भी बापू को दी श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज, प्रेम निवास आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी देवेंद्र दास तोमर महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी महाराज, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने सेवादल कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी सन्तों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को भारी जीत दिलाने का आशवाश्वन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर में निकाली संविधान बचाओ यात्रा 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विकासनगर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में ‘कौमी एकता ,संविधान बचाओ’ यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि इन दिनों जिस तरह से देश में भय का माहौल बना हुआ है। उसे देखते हुए लोगों को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं। हमें इससे आगे बढ़कर सोचना होगा। उधर, हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी बापू को श्रद्धांजलि आर्पित की।

वहीं अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में महामंत्री विपिन खंडूरी और अरुण खरबंदा के द्वारा आयोजित गांधी पार्क में बापूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। गांधीजी ने जिस रूप में नए भारत का निर्माण सोचा था उसी ओर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगा है। कार्यक्रम में हरीश डोरा, आरसी नागरथ और शक्ति केंद्र के संयोजक मंडल की कार्यकारिणी उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed