{"_id":"5d99e79d8ebc3e93a230d407","slug":"maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-took-saints-blessings-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार पहुंच लिया संतों का आशीर्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार पहुंच लिया संतों का आशीर्वाद
Mon, 07 Oct 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Oct 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे। करीब एक घंटे चली मुलाकात में संतों के बीच महाराष्ट्र की संस्कृति, आबोहवा पर चर्चा हुई। शंकराचार्य महाराज ने उनसे उम्मीद जताई कि जो आदर्श उन्होंने उत्तराखंड में स्थापित किया वह महाराष्ट्र में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पदभार ग्रहण करने के उपरांत रविवार को पहली बार हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचे। यहां पहुंच उन्होंने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और अन्य संतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
उन्होंने शंकराचार्य महाराज से सनातन संस्कृति पर वार्ता की। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड में रहकर यहां की संस्कृति में रच बसकर एक आदर्श स्थापित किया, वे इसी तरह महाराष्ट्र में आदर्श स्थापित करेंगे और महाराष्ट्र में भी उत्तराखंड की तरह संस्कृति का समावेश करने में खरे उतरेंगे। शंकराचार्य महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में तप, तपस्या का समावेश है, लेकिन आज देश की नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
कहा कि व्यक्ति नकारात्मक बातों को जल्द ग्रहण कर लेता है जबकि ज्ञान की बातों को ग्रहण करने में समय लगाता है। इस मौके पर अभिषेक कौशिक, शिवकुमार त्यागी, नारायण शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, स्वदेश चौधरी, भाजयुमो प्रभारी हरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंघल, योगेश पांडेय, सौरभ मनोचा आदि शामिल हुए।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज से की मुलाकात
बदरी केदार की यात्रा से लौटते वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी, महंत ऋषिश्वरानंद, महंत कमलदास के साथ महामंडलेश्वर संतोषी माता से मुलाकात की। इसके बाद वे गंगा पूजन कर ऋषिकेश के लिए चले गए।
रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हरिपुर स्थित हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट में परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने शॉल, पगड़ी, पहनाकर व गो माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमें देश के सम्मानित पदों पर रहते हुए भी समाज सेवा से जुड़े रहना चाहिए और समाज सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
आश्रम में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरि सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से मर्म चिकित्सक व उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी, एटीसी के उपसेना नायक सुरजीत सिंह पंवार, अशोक मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शाह, भारत माता के प्रबंध न्यासी आईडी शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, अनूप कुमार, प्रकाश जोशी, योगेश पांडे को सम्मानित किया। यहां के बाद उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की। इसके बाद गंगा पूजन किया। इस दौरान गंगा पूजन गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, स्वदेश चौधरी, सचिन चौधरी आदि शामिल हुए।