{"_id":"5d960fda8ebc3e93b532c7bd","slug":"maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-arrives-uttarakhand-for-badrinath-kedarnath-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे कोश्यारी, करेंगे बदरी-केदार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे कोश्यारी, करेंगे बदरी-केदार के दर्शन
Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : फाइल फोटो
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार को देहरादून पहुंचे। कोश्यारी चार दिन के उत्तराखंड के प्रवास पर आए हैं। सुबह 11.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कोश्यारी सीधे राजभवन गए।
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनका स्वागत किया। दोनों राज्यपाल ने प्रदेश के हालात को लेकर चर्चा की। देर शाम वे अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर रात्रि विश्राम के लिए चले गए।
विज्ञापन
राज्यपाल कोश्यारी शपथ लेने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए हैं। उनके चार दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रम रहेंगे। चार अक्तूबर को वे राजभवन देहरादून में अपने शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर को देहरादून से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जाएंगे। इसी दिन शाम चार बजे ओएनजीसी में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। छह अक्तूबर को कोश्यारी ऋषिकेश और हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। सात अक्तूबर को उनकी मुंबई वापसी का कार्यक्रम है।
भगत दा था, हूं और रहूंगा...
राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शाम को राजभवन से निकलकर अपने करीबी भाजपा नेताओं से मिलने पहुंचे। कोश्यारी शाम 5.40 बजे रेसकोर्स स्थित भाजपा सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी के आवास पर पहुंचे।
उनका स्वागत बलजीत के पिता त्रिलोचन सिंह सोनी ने शाल ओढ़ाकर किया। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेताओं को कहा कि वे उत्तराखंड के भगत दा थे, भगत दा हैं और भगत दा ही रहेंगे।
उनसे मिलने वालों में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट राज्य मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, मेयर सुनील उनियाल गामा व भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल सहित शहर के कई उद्यमी और समाजसेवी शामिल थे। सवा घंटे तक भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद वे डिफेंस कालोनी स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।