{"_id":"6636aaf4a217f84fab01b9a4","slug":"mahapanchayat-boycotted-eight-people-selling-drugs-in-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-406045-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में नशा बेचने वाले आठ लोगों का महापंचायत ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में नशा बेचने वाले आठ लोगों का महापंचायत ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
पछवादून के खुशहालपुर में नशा बेचने वाले आठ लोगों के सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुनाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह के कड़े कदम उठाए जाएंगे।
क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन और नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खुशहालपुर में महांपचायत बुलाई गई। महापंचायत में क्षेत्र में बीते 10 वर्ष से नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें नसीम, मेराज, सावेज, शहजाद, सद्दाम, मेराज, शबनम, गुलशाना शामिल थे। महापंचायत ने सभी के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा कि इन लोगों के सामाजिक कार्य, दुख व सुख में गांव का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। बैठक में सामाजिक परिवर्तन संस्था के संयोजक मौलाना मुकर्रम कासमी, अध्यक्ष परवेज अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजान, सचिव शाहनवाज खान, मीडिया प्रभारी शहजाद, कोषाध्यक्ष राशिद, सलमान खान आदि उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। चित्रकारी करते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन