फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra giri told Government Should talk to saint before ram mandir Nirman

राम मंदिर निर्माण से पहले संतों से विचार विमर्श करे सरकार: महंत नरेंद्र गिरि

Mon, 10 Feb 2020 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 09:52 AM IST
सार

  • विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र भी श्री महंत से मिलने पहुंचे
  • राम मंदिर ट्रस्ट में वैष्णव अणी अखाड़ों के महंतों को शामिल करने की मांग

विज्ञापन
Mahant Narendra giri told Government Should talk to saint before ram mandir Nirman
महंत नरेंद्र गिरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। दोनों के बीच राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


श्री महंत नरेंद्र गिरि ने ट्रस्ट में तीनों वैष्णव अणी अखाड़ों के श्रीमहंतों के साथ जगद्गुरु रामानंदाचार्य को भी शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र को राम मंदिर ट्रस्ट में संतों को उचित सम्मान देना चाहिए था। राम मंदिर निर्माण के लिए संतों ने बलिदान किया है। कई आंदोलनों के बाद मंदिर निर्माण की घड़ी आई।

विज्ञापन

पीएम और शाह से मिलेंगे संत

उन्होंने मंदिर निर्माण पूर्व संतों से मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श किए जाने की भी बात उठाई। इस दौरान विहिप नेता नितिन गौतम और अजय शर्मा भी मौजूद रहे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कुंभ मेले को लेकर मुलाकात करेंगे। 

संतों को मिलेगा ट्रस्ट में सम्मान : दिनेश
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि सभी धर्माचार्यों और संतों को ट्रस्ट में पूरा सम्मान दिया जाएगा। यह सभी की मंशा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो।

‘स्वामी परमानंद गिरि बनें राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष’

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गठित किए गए ट्रस्ट में युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में हुई बैठक में सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी परमानंद गिरि ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने देश के हिंदू श्रद्धालुओं की भावना के अनुरूप ही अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण की बात उठाई।  मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी परमानंद गिरि महाराज देवभूमि उत्तराखंड से लंबे समय से जुड़े हैं। इसलिए उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। 

मौके पर महंत अंबिकापुरी, स्वामी नत्थीनंद गिरि, स्वामी शंकरानंद सरस्वती, महंत गिरिजानंद सरस्वती, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी महेश योगी, स्वामी राकेश गिरि, दिगंबर बलबीर पुरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed