फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahant hari giri meet badrinath rawal

रावल से तिहाड़ में मिलने दिल्ली गए श्रीमहंत हरि गिरी

Sat, 08 Feb 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Feb 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
mahant hari giri meet badrinath rawal

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी मुंबई के हवाई टिकट रद कराकर शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


हकीकत का पता लगाने के लिए वे सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद बद्रीनाथ के मुख्य रावल से भेंट करेंगे। उसके बाद धर्माचार्यों के बारे में अखाड़ा परिषद कोई निर्णय करेगी।

रद्द की मुम्बई फ्लाइट
परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी को सुबह जौलीग्रांट से दिल्ली होते हुए मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी। गंगासागर में बैठे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास से वार्ता के बाद उन्होंने अचानक अपनी यात्रा रद कर दी और शनिवार शाम सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


दोपहर को अखाड़े में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरि गिरी ने बताया कि अचानक धर्माचार्यों के प्रकरण सामने आने लगे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका पता लगाया जाएगा। अतीत में भी कईं प्रमुख संतों को गिरफ्तार किया गया और बाद में न्यायालयों ने उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की भी होगी जांच
वे कालिका पीठाधीश्वर के साथ तिहाड़ जेल जाकर रावल से पूरी जानकारी लेंगे। संबंधित महिला के आचार व्यवहार की जानकारी भी अखाड़े की दिल्ली यूनिट से कराने की बात भी उन्होंने कही।


उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ जैसे तीर्थ पर महिला का थ्री स्टार होटल कैसे बन गया, इसकी जानकारी भी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में स्टार होटलों को नहीं बनाया जा सकता।

आचार संहिता बनेगी
श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि यदि रावल दोषी पाए जाएंगे तो अखाड़ा परिषद उन्हें और भी कड़ा दंड देने की प्रार्थना न्यायालय से करेगी।

रावल से वार्ता के बाद परिषद के शीर्ष संत विचार विमर्श करेंगे। इस संबंध में धर्माचार्यों के लिए कोई न कोई आचार संहिता अवश्य बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed