फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: Meladhikari Deepak Rawat says Report of Kumbh works progress will be given daily

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन देंगे रिपोर्ट - मेलाधिकारी दीपक रावत

Thu, 18 Feb 2021 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Feb 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: Meladhikari Deepak Rawat says Report of Kumbh works progress will be given daily
मेलाधिकारी दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मेलाधिकारी दीपक रावत ने को मेला नियंत्रण भवन में महाकुंभ तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। मेलाधिकारी ने आस्था पथ पर लीकेज को आज गुरुवार को ठीक कराने और अन्य कार्यों में तेजी लाकर सड़कों को यथाशीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि 22 फरवरी तक आस्था पथ का कार्य पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


मेलाधिकारी ने डामकोठी के सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। डामकोठी में रात-दिन कार्य करने और सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्रतिदिन निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेणी घाट सुरक्षा के कार्य 20 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अपर गंगा कैनाल की रेलिंग का कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है। सती घाट पर टाइल्स और रेलिंग का कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। पुलिस सर्विलांस सिस्टम में 15 प्रतिशत कार्य हो चुका है। मेलाधिकारी ने अखाड़ों में बनने वाले शौचालयों की प्रगति की भी जानकारी ली। चमकादड़ टापू पुल, सौल एरिया पुल, अस्थायी मीडिया सेंटर, ऋषिकुल एवं सप्त सरोवर में अस्थायी बस अड्डा के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ये 25 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलाधिकारी ने कहा कि शिवरात्रि पर्व नजदीक है। नीलकंठ में बिजली, शौचालय आदि कार्य यथाशीघ्र पूरे कराए जाएं। पावन धाम आश्रम के निकट बन रहे 150 बेड के अस्पताल में पानी के संयोजन की जानकारी भी ली। इस दौरान मेला चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह सेंगर, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, वित्त नियंत्रक विरेंद्र कुमार, विशेष कार्याधिकारी महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

अफसरों ने बताई कार्यों की प्रगति रिपोर्ट

कांवड़ पटरी का कार्य 97 प्रतिशत हो चुका है। पुहाना-इकबालपुर रोड और पिरान कलियर की सड़कों में केवल मार्किंग कार्य बचा है। बहादराबाद-धनौरी-इमलीखेड़ा में केवल रोड साइनेज का कार्य ही बचा है। गणेशपुर ब्रिज का 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

हिलबाईपास 80 प्रतिशत, भीमगोड़ा में 100 प्रतिशत, बंगाली मोड़-झंडा चौक 80 प्रतिशत, ओल्डरोड गौरीशंकर में 100 प्रतिशत, घाट व ब्रिजों की पेंटिंग 100 प्रतिशत, बीएचईएल-रानीपुर मार्ग 95 प्रतिशत हो गया है। धनौरा-सिडकुल मार्ग 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा।


तपोवन रोड 93 प्रतिशत, ओल्ड ज्वालापुर में सड़क का कार्य शुरू हो चुका है। पेशवाई रोड 14 में से छह पूरी हो चुकी हैं। नगर निगम की ओर से आठ सड़कों का निर्माण होना है, जिसमें 44 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed