फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: meeting of other state police officer in dehradun

हरिद्वार कुंभ 2021: कुंभ के लिए डीजीपी ने सीमावर्ती राज्यों से मांगा सहयोग, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ विचार विमर्श

Fri, 19 Feb 2021 08:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: meeting of other state police officer in dehradun
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : ANI

कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के पुलिस अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल, अधिसूचना ब्यूरो के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने सभी राज्यों से कुंभ मेले के दौरान शाही स्नानों को सकुशल संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय बनाकर सहयोग की अपील की।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ मेला 2021: कुंभ पुलिस का फेसबुक पेज करेगा श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ जम्मू कश्मीर के सहयोग से कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि कुंभ में इस बार भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन पर ज्यादा फोकस रहेगा। इसके लिए पुलिस कई नई तकनीकों का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण कुंभ क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल का भी उपयोग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मेले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की जाएगी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल और पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान ने कुंभ मेले में पुलिस व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात प्लान, पूर्व में घटित हुए दुर्घटनाओं आदि के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। कहा कि कुंभ में भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी। इसलिए प्रमुख स्नानों के दौरान ट्रैफिक प्लान आदि महत्वपूर्ण सूचनाओं का सीमावर्ती राज्यों को अपने जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। 

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी हरियाणा आलोक मित्तल, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल, अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी, पीएससी उत्तराखंड पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, रूपेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना राजस्थान, दिलजीत ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक हिमाचल, एसडीआरएम उत्तर रेलवे एनएन सिंह, एसीपी दिल्ली रविकांत आदि मौजूद रहे।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा 

- कुंभ के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार।
- कुंभ मेले के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट की अनिवार्यता का प्रचार-प्रसार।
- शाही स्नानों पर वीआईपी मूवमेंट पर रोक रहेगी, जो आने चाहते हैं वह सामान्य श्रद्धालु बनकर आए।
- कुंभ मेले के दौरान होने वाली घटनाओं एवं राष्ट्री विरोधी तत्वों के संबंध में सूचनाओं का आदान-प्रदान व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से किया जाएगा।
- ट्रैफिक डायवर्जन की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सीमावर्ती राज्यों के नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
- शाही स्नानों के दिन यातायात दबाव होने पर यूपी की भूमिका पर महत्वपूर्ण होगी। जल्द ही बुलाई जाएगी सीमावर्ती राज्यों के एसपी और थाना प्रभारियों की बैठक।
- ट्रेनों में अधिक भीड़ होने पर नजीबाबाद और सहारनपुर के रेलवे स्टेशनों को भी एक्टिव किया जाएगा। 
- कुंभ मेले के मार्गों पर सीमावर्ती राज्यों ने एंबुलेंस और क्रेन की व्यवस्था पर सहमति दी। 
- संपर्क एवं संचार के लिए वायरलेस का उपयोग और एक कॉमन फ्रीक्वेंसी की व्यवस्था की जाएगी।
- प्रत्येक राज्य एवं एजेंसी में एक वरिष्ठ अधिकारी को कुंभ में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।
- प्रत्येक राज्य की ओर से सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जाएगी और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। 
- कुंभ मेले के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक राज्य के लिए फेसबुक आईडी बनाई जाएगी, जिस पर कुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। 
- अंतर्राज्यीय अपराधियों, मानव तस्करी, जेब कतरों, इनामी बदमाशों की जानकारी साझा करने पर सहमति बनी।
- अंतर्राज्यीय बैरियरों, चैक पोस्ट (चिड़ियापुर, नारसन, लखनौता, काली नदी) पर संयुक्त चेकिंग की व्यवस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed