फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: kumbh police face book page will help devotees

हरिद्वार कुंभ मेला 2021: कुंभ पुलिस का फेसबुक पेज करेगा श्रद्धालुओं की हर समस्या का समाधान 

Fri, 19 Feb 2021 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक प्रजापति , अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति , अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Feb 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: kumbh police face book page will help devotees
हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पर्व और शाही स्नान के दौरान गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार में आने वाले श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कुंभ मेला पुलिस की वेबसाइट व फेसबुक पेज को रोजाना अपडेट किया जा रहा है। सोशल मीडिया एकाउंट पर रोजाना बताया जा रहा है कि आज कुंभ पुलिस ने क्या कार्य नया किया है या करने वाली है। 

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन देंगे रिपोर्ट - मेलाधिकारी दीपक रावत
विज्ञापन


हरिद्वार आने से पहले क्या करना होगा। कहां आपको अपने वाहनों की पार्किंग करने की होगी। इसके साथ अलावा आपको एटीएम कहां मिलेगा। अस्पताल कहां है, शौचालय कहां है। पीने के पानी की व्यवस्था कहां हैं। यहां तक कि शहर के होटल व रेस्टोरेंट कहां कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में जानकारी करने के लिए कुंभ मेला पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट व फेस बुक पेज पर जाना होगा। कुंभ मेला पुलिस की सोशल मीडिया सेल आपको पूरी जानकारी दे देेगी। फेसबुक पेज व वेबसाइट पर रोजाना होने वाले कार्यक्रमों की सूची के साथ ही अन्य जरूरी जानकारी अपडेट की जाती है। जैसे ही कोई भी कार्रवाई या नया प्लान होता है उसे अपडेट किया जाता है। 

पंजीकरण के लिए कर सकते हैं आवेदन 

कुंभ मेला पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर यात्रा पंजीकरण के साथ ही ई-पास के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान की भी पूरी जानकारी आ पास सकते हैं। 

अखाड़ों की भी जानकारी

यदि आपको किसी अखाड़े के बारे में जानना है तो आप इसी वेबसाइट से जान सकते हैं। इसके अलावा कुंभ मेले के स्नान की तिथियां भी इस पर देख सकते हैं। वहीं हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों की भी जानकारी इस पर है। 

खोया पाया, सीनियर सिटीजन व हेल्पलाइन डेस्क भी
 

वेबसाइट के एक सेक्शन में खोया पाया, सत्यापन, सीनियर सिटीजन डेस्क, चिकित्सा अनुभाग, हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

पैदल यात्री व वाहनों के रूट की जानकारी

पैदल यात्री स्नान के दौरान किसी रास्ते से जाएंगे और वाहन किस रास्ते से जाएंगे इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। वहीं ट्रैफिक प्लान को रोजाना अपडेट किया जाता है। 

यह है वेबसाइट का लिंक

https://haridwarkumbhpolice2021.com
kumbhpoliceharidwar2021
info@haridwarkumbhpolice2021.com
@kumbhpolice2021
कुंभ हेल्पलाइन- 112

कुंभ मेल पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट व फेसबुक पेज पर रोजाना के कार्यक्रमों के साथ ही आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। वेबसाइट पर कई अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। जिसमें जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed