फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha kumbh 2021: With release of notification now Kumbh three royal baths will take hard test

हरिद्वार कुंभ 2021ः अधिसूचना जारी होने के साथ अब कुंभ के तीन शाही स्नान लेंगे कड़ा इम्तिहान

Thu, 25 Mar 2021 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Mar 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Maha kumbh 2021:  With release of notification now Kumbh three royal baths will take hard test
शाही स्नान के दौरान संत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कुंभ मेला की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब तीन शाही स्नान शासन-प्रशासन का कड़ा इम्तिहान लेंगे। इन तीनों शाही स्नान पर्वों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन

 

महाकुंभ 2021: स्विट्जरलैंड से पैदल कुंभ स्नान करने पहुंचे बेन बाबा, लग्जरी जिंदगी छोड़ अपनाया अध्यात्म, तस्वीरें...

विज्ञापन


कुंभ मेला के आयोजन के तैनात अधिकारियों के सामने भीड़ प्रबंधन के साथ ही कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर जारी मानक प्रचालन प्रक्रिया को लागू करने की भी चुनौती है। उनकी तैयारियों की परीक्षा तीन शाही स्नानों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अधिसूचित कुंभ मेला में पहला शाही स्नान 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर होगा। इसके बाद 14 अप्रैल को मेष बैसाखी पर्व स्नान पर भीड़ जुटेगी। कुंभ मेला का आखिरी शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा पर्व पर 27 अप्रैल को होगा। इन तीनों स्नान पर्व के लिए शासन को खास तैयारी करनी होगी।

हरिद्वार में फिर मिले 62 कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 के बढ़ते मरीजों ने कुंभ मेला एवं जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते चार महीने बाद बुधवार को सबसे अधिक 62 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं के आवागमन से संक्रमण के फैलाव बढ़ रहा है।

अभी नहीं संभले तो अप्रैल के कुंभ स्नान तक हालात बेकाबू होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 62 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। नए मरीजों को मिलाकर जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 148 पहुंच गई है। इनमें 32 मरीज कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं।

बाकी होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा के मुताबिक बुधवार को तीन मरीज कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए, जबकि एक मरीज की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई है। बुधवार को 5547 लोगों के सैंपल लिए गए। 

गर्भवती महिला समेत 12 लोग संक्रमित

बुधवार को पॉजिटिव आए 62 मरीजों में बहादराबाद ब्लॉक की एक गर्भवती भी शामिल है। बहादराबाद में 12 मरीजों को फ्लू की शिकायत थी। फ्लू क्लीनिक में जांच कराने पर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 24 मरीजों ने कोरोना के लक्षणों के चलते जांच कराई और पॉजिटिव आए हैं। रुड़की ब्लॉक के 21 मरीज हैं। हरिद्वार अर्बन में प्राइमरी कॉन्टेक्ट के चार लोग पॉजिटिव आए हैं।

कुंभ में आने के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

बता दें कि प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि कहीं से भी हरिद्वार कुंभ में आने के लिए 72 घंटे पहले की कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना जरूरी होगा।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि उच्च न्यायालय के यह स्पष्ट निर्देश हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि लोग चाहे तों टीकाकरण की रिपोर्ट भी ला सकते हैं। दोनों में से किसी एक के होने पर कुंभ के दौरान स्नान की अनुमति दी जाएगी।

नेतृत्व परिवर्तन के बाद नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुंभ में आने पर कोई रोक नहीं होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री के कहने का आशय यही माना जा रहा था कि कुंभ में स्नान के लिए आने वालों को कोविड रिपोर्ट की बंदिश से छुटकारा मिल जाएगा, पर अब मुख्य सचिव ने स्थिति साफ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed