फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha kumbh 2021: 1902 Helpline Number Issued For Devotees Help

कुंभ मेला 2021: हेल्पलाइन का शुभारंभ, कुंभ से जुड़ी हर जानकारी के लिए अब डायल करें 1902  

Tue, 23 Mar 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Maha kumbh 2021: 1902 Helpline Number Issued For Devotees Help
हेल्पलाइन का शुभारंभ करते आईजी संजय गुंज्याल - फोटो : अमर उजाला

आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने मंगलवार को कुंभ मेला हेल्पलाइन नंबर 1902 का विधिवत शुभारंभ कर दिया। टोल फ्री नंबर पर फोन कर देश-प्रदेश के श्रद्धालु कुंभ से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


आईजी गुंज्याल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से श्रद्धालुओं को रूट प्लान, डायवर्जन, पार्किंग, निकटवर्ती घाटों, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, कोविड की एसओपी, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं हरिद्वार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021: परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी का चार्ट तैयार,  बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर पर संचार पुलिस बल के दो उपनिरीक्षक और 12 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की रात-दिन शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी। हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी। उद्घाटन पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार मुकेश ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक संचार विपिन कुमार, रेवाधर मठपाल मौजूद रहे।


मेला क्षेत्र में मिनी सैनिटाइज स्टेशन शुरू 
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने मेला क्षेत्र में लगाए गए मिनी सैनिटाइज स्टेशन का मंगलवार को उद्घाटन किया। सैनिटाइज स्टेशन हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने सीएसआर मद से लगाया है। देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेला क्षेत्र में संक्रमण की खतरा अधिक रहेगा। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए जगह जगह मशीनें लगाई गई हैं।

मंगलवार को सैनिटाइजर स्टेशन शुरू हो गया है। स्टेशन पर एक बार मे तीन लोग अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकेंगे। स्टेशन में सेंसरयुक्त है। आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के कुंभ मेला क्षेत्र में 10 सैनिटाइजर स्टेशन लगाने जा रही है। स्टेशनों में दो कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। मशीनों में सैनिटाइजर खत्म होने पर कर्मचारी भरते रहेंगे। इस अवसर पर सीओ अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल, सीओ रोड़ी भूपेंद्र सिंह धोनी,विक्रम राठौड़, हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्लांट हेड यशपाल सरदाना, कंपनी एचआर हेड रवि यादव, एजीएम मनमोहन शाही और राजेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed