फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magic and biking drivers fight on Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर मैजिक और बाइक चालक आपस में भिड़े, भारतीय पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत 
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत  Updated Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Magic and biking drivers fight on Indo-Nepal border

सवारियों को भरने को लेकर मैजिक और बाइक चालक आपस में भिड़ गए। जिससे कुछ देर के लिए भारत नेपाल सीमा पर तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के निकट सवारियों को भरने को लेकर एक मैजिक और बाइक चालक आपस में भिड़ गए। सुबह से अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रहे कैनाल निवासी रामलखन पुत्र चूना बहादुर नेपाली सवारियों की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी बीच हरक सिंह अपनी बाइक में दो सवारियों को बिठाकर नेपाल से भारत की ओर आ रहा था। मैजिक चालक ने दो सवारियों पर ऐतराज जताया। कहा कि प्रशासन ने बाइक चालकों को केवल एक ही सवारी को बिठाने को कहा है। 
विज्ञापन


इस पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच बाइक चालक नेपाल पुलिस को बुला लाया। जिससे पर विवाद और बढ़ गया। भारतीय वाहन चालकों ने नेपाल पुलिस के भारतीय सीमा पर पहुंचने का विरोध जताया। बहरहाल भारतीय पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही मामला शांत हुआ। इस बीच कुछ लोग बाइक चालक के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है भीड़ में मैजिक चालक के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मैजिक चालक की मौखिक शिकायत पर बाइक चालक पर विधि सम्मत कार्रवाई  का भरोसा दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष ने नेपाल पुलिस से भी मामले के संबंध में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed