फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   magh purnima.

माघ पूर्णिमा पर बन रहा विशेष संयोग, पढ़ें

Mon, 02 Feb 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Feb 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
magh purnima.

36 साल बाद इस साल माघ पूर्णिमा (तीन फरवरी) पर चंद्रमा और बृहस्पति के मिलन से गुरु चंद्र योग बन रहा है।

विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा पर मंगलवार होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र, आयुषमान योग का मिलन शुभ संकेत दे रहा है। 11 फरवरी 1979 के बाद इस वर्ष कर्क राशि में बृहस्पति और चंद्रमा का मिलन होने जा रहा है। इसे पूर्ण योग माना जा रहा है।

तीन फरवरी को रात 2.20 बजे से चार फरवरी को सुबह 4.30 बजे तक पूर्णिमा रहेगा। उत्तराखंड विद्वत सभा के आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि बृहस्पति का चंद्रमा से मिलन शुभ है, क्योंकि दोनों मित्र माने जाते हैं। मित्रों का लंबे समय के बाद मिलना सभी के लिए कुछ ना कुछ अच्छा लेकर आएगा।
विज्ञापन


यह दिन शुभ कार्यों और विद्यारंभ के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र का दान करना, पितरों का तर्पण करना, तीर्थों में स्नान करना शुभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed