{"_id":"5b40d1e34f1c1b00278b4fd1","slug":"made-with-pork-and-beef-write-on-anganwadi-pushtahar-packet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी से मिले दलिया और पोहा के पैकेटों में लिखा मिला 'मेड विद पोर्क एंड बीफ', मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी से मिले दलिया और पोहा के पैकेटों में लिखा मिला 'मेड विद पोर्क एंड बीफ', मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
पुष्टाहार दलिया
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर के आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पुष्टाहार के रैपर पर बीफ और पोर्क से निर्मित खाद्यान्न लगा लेबल छपा होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीपीओ को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुष्टाहार वितरण में पॉलिथीन की पैकिंग को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
दिनेशपुर के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण का बेटा अतिकुपोषित श्रेणी में है। हर महीने आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार वितरित किया जाता है। इस महीने पुष्टाहार पांच जुलाई की बजाय छह जुलाई को वितरित किया गया था।
विज्ञापन
बच्चे के पिता के होश उड़ गए
soybean
केंद्र से मिले दलिया, पोहा और सोयाबीन के पैकेटों पर पेपेरोनी नाम से मेड विद पोर्क एंड बीफ लिखा था। इसे देख बच्चे के पिता के होश उड़ गए। उन्होंने आंगनबाड़ी और सुपरवाइजर से शिकायत की थी।
बताया जा रहा है कि शिकायत पर उक्त ग्रामीण को पैकेट वापस करने का दबाव डाला गया था। इसके बाद मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा के पास पहुंच गई।
डॉ. अखिलेश ने बताया कि पैकेट के अंदर दलिया है, लेकिन लापरवाही से रैपर गलत लग गया है। मामले की जांच सीडीपीओ गदरपुर को सौंपी गई है। पुष्टाहार वितरण के लिए पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।