{"_id":"68000e70ecb88fe5aa00124d","slug":"made-obscene-gestures-to-mother-beaten-up-in-protest-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-666392-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मां को किए अश्लील इशारे, बेटे ने विरोध किया तो युवकों ने साथियों के साथ परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मां को किए अश्लील इशारे, बेटे ने विरोध किया तो युवकों ने साथियों के साथ परिवार को पीटा
Thu, 17 Apr 2025 02:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:16 PM IST
सार
मां को किए अश्लील इशारे करने पर बेटे ने विरोध किया तो युवकों ने साथियों के साथ परिवार को बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसपुर थाना क्षेत्र में टेंट लगाकर देसी दवाई बेच रहे व्यक्ति की पत्नी को दो युवकों ने पहले अश्लील इशारे किए फिर भद्दी टिप्पणी कर दी। व्यक्ति के बेटे ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार को पीट दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हरिद्वार के नवोदय नगर निवासी विनोद ने सहसपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह सिंहनीवाला में टेंट लगाकर देसी दवाखाने का काम करते हैं। बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर में वह अपनी पत्नी राधा, बेटे विशाल, ससुर महावीर के साथ टेंट में थे।
विज्ञापन
पत्नी व बेटा टेंट से बाहर आए तो सामने बैठे सिंहनीवाला निवासी शबीर और मनु ने पत्नी की ओर अश्लील इशारे और भद्दी टिप्पणी की। बेटे ने जब विरोध किया तो दोनों ने पत्नी और बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ससुर ने बीच-बचाव किया तो वह दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग पर पसरा है 20 फीट ऊंचा हिमखंड, सेना के जवान निरीक्षण कर लौटे, तस्वीरों में देखिए
कुछ ही देर में दोनों अपने दो और दोस्त साकीब और सोहेल को साथ लेकर आए और लाठी-डंडों से सभी को पीटा। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।