फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   made aware of the ill effects of drugs

Dehradun News: नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

Sat, 04 Jan 2025 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
made aware of the ill effects of drugs
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। कालसी थाना पुलिस ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और हानियों से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि नशे की लत न केवल भविष्य को प्रभावित करती है, बल्कि, उनके परिवारों को भी शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाती है। पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति आपके परिवार में नशे का आदी हो गया है तो उसे नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाकर नशा छुड़वाया जा सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि लोग नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके बाद पुलिस ने लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विक्की चौहान, बारू चौहान, सुनील, अंकित, विपिन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed