फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madan kaushik got clean chit

सीडी मामले में भाजपा विधायक को क्लीन चिट

Fri, 16 May 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 May 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
madan kaushik got clean chit

भाजपा विधायक मदन कौशिक की कथित ऑडियो सीडी को झूठा करार देते हुए हरिद्वार पुलिस ने विधायक को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार इस सीडी से विधायक का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


हरिद्वार पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाकर मामले को बंद कर दिया है। हालांकि सीडी तैयार करने वालों के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह ऑडियो कुछ भाजपाइयों की ही शरारत थी। इसमें पार्टी के किसी विधायक के नाम की भी चर्चा है।

चुनाव के दौरान आई थी सीडी
हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक की कथित बयान वाली ऑडियो सीडी लोकसभा चुनाव के वक्त बाजार में आई थी जिसमें क्षेत्रवाद जैसे आपत्तिजनक डायलॉग थे। इसे चुनाव से पहले खूब प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हल्ला मचने लगा तो भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी ने रुड़की कोतवाली में मामला दर्ज कराया। सिविल पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने पूरी की जांच
पुलिस ने जांच के बाद कौशिक को क्लीन चिट देते हुए दो दिन पहले ही इसमें अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी। पुलिस के अनुसार ऑडियो सीडी का मदन कौशिक से कोई संबंध नहीं है।


पुलिस के अनुसार शरारती तत्वों ने इस सीडी को मदन कौशिक की छवि खराब करने के लिए तैयार किया था।

उधर, सूत्रों की मानें तो सीडी बांटने के पीछे हरिद्वार के कुछ भाजपाइयों की ही हाथ रहा है। यह इसलिए किया गया था कि कौशिक टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं और इस सीडी को उनकी नाराजगी के रूप में स्वीकार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed