{"_id":"69bcf936bfe44e40ae07b267","slug":"madan-kaushik-enters-dhami-cabinet-becomes-minister-for-the-fourth-time-won-every-election-uttarakhand-news-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की एंट्री, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की एंट्री, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने
Fri, 20 Mar 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:14 PM IST
सार
धामी मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने वाले ददन कौशिक चौथी बार मंत्री बने हैं। वह हर चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में से एक नाम मदन कौशिक का है, जो हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता के रूप माने जाते हैं। मदन कौशिक चौथी बार सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। खास बात ये है कि 2002 से लेकर आज तक पांचों विधानसभा चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल ने मदन कौशिक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। 2021-22 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले कौशिक निशंक, खंडूरी और त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार में वह सरकार के प्रवक्ता भी रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी
विज्ञापन
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।