फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madan get android mobile in garbage collect lucky draw

OMG! पैसों में नहीं यहां कूड़ा देकर मिल रहा एंड्रायड मोबाइल, जानिए कैसे 

Fri, 01 Sep 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 01 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
madan get android mobile in garbage collect lucky draw

आपको शायद जानकर यकीन न हो , लेक‌िन यहां पैसों में नहीं बल्क‌ि कूड़ा देकर एंड्रायड मोबाइल म‌िल रहा है। जी हां, यह सच है। इन्हें तो म‌िला है। जान‌िए आप कैसे पा सकते हैं। 

विज्ञापन

स्वच्छ भारत और स्वच्छ उत्तरकाशी मिशन को लेकर डीएम उत्तरकाशी द्वारा शुरू की गई नई पहल कूड़ा लाओ ईनाम पाओ के तहत सप्ताह का दूसरा लकी ड्रा निकाला गया।  
विज्ञापन


जिला सभागार में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान कूड़ा लाओ ईनाम पाओ अभियान के तहत सप्ताह का दूसरा लकी ड्रा वार्ड नंबर एक के मदन का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बतौर ईनाम एक एंड्रायड मोबाइल मिलेगा। जबकि सबसे अधिक कूपन एकत्रित करने वाली वार्ड 5 की आगनवाड़ी कार्यकत्री को 500 रूपये बतौर पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डीएम डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगली बार से सर्वाधिक कूडा देने वाले व्यक्ति को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह कूड़ा निस्तारण का अभियान लोगों की दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास है। जनपद के चार बड़ी ग्रामीण क्षेत्रों जोशियाडा, तिलोथ, लदाड़ी, कन्सेण में भी यह अभियान चलाया जायेगा।

जिसके लिए उन्होने परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य बस स्टेंड के पास एक बड़ी डिजिटल डिस्प्ले लगाये जायेगें जिसमें जनपद के मौसम एवं सडक के जानकारी के साथ-साथ स्वच्छता एवं महत्वपूर्ण संदेश का प्रसारण किया जयेगा।


जबकि नगर क्षेत्र में सडको के दोनों ओर लाईटे लगाई जायेगी। इस दौरान परियोजना प्रबंधक स्वजल राकेश जखमोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौहित चैधरी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सु्शील कुमार कुरील आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed