फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Machines will be airlifted for security work in Yamunotri Dham administration sent letter to Air Force

Yamunorti: सुरक्षात्मक कार्यों के लिए एयरलिफ्ट होंगी मशीनें, वायु सेना को भेजा पत्र, हेलिकॉप्टर से होगा ट्रायल

Wed, 16 Apr 2025 03:00 PM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए मशीनें एयरलिफ्ट होंगी। वायु सेना को इस संबंध में पत्र भेजा गया। ट्रयल सफल रहने पर चिनूक से मशीनें पहुंचाई जाएंगी।

विज्ञापन
Machines will be airlifted for security work in Yamunotri Dham  administration sent letter to Air Force
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री धाम में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए केदारनाथ की तर्ज पर भारी मशीनों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से वायु सेना को पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द ही वायु सेना की ओर से धाम में हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेकी और ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं अगर यह ट्रायल सफल रहा तो चिनूक से भारी मशीनें यमुनोत्री धाम पहुंचाई जाएगी। यमुनोत्री धाम में वर्ष 2024 के जुलाई में आई आपदा के कारण मंदिर परिसर सहित गर्म कुंड, स्नान घाट को नुकसान हुआ है। वहीं यमुना तटों पर जानकीचट्टी आदि क्षेत्रों में भी नदी के बढ़े जलस्तर से पार्किंग आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष शासन की ओर से यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक और निर्माण कार्यों के लिए करीब 18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। उसके बाद सिंचाई विभाग ने वहां पर कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन समस्या यह हो रही है कि वहां पर मशीनों के बिना कार्य करने में बहुत लंबा समय लग जाएगा।क्योंकि अभी वहां पर मजदूर ही समतलीकरण आदि का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम में भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए मालवाहक विमानों की मदद की मांग
वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग से मशीनें पहुंचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। वहीं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने वहां पर मशीनों से कार्य करवाने की मांग की थी।

इस पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की ओर से वायु सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने यमुनोत्री धाम में भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए मालवाहक विमानों की मदद की मांग की है। डीएम ने बताया कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा दीर्घकालीक योजना है।



ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी

वहां पर मशीनों के बिना कार्य होना मुश्किल है। अब धाम में हेलिपैड का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका और उसके जोड़ने वाले मार्ग का भी जल्द निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इसलिए जल्द ही वायु सेना के हेलिकॉप्टर वहां पर रेकी करेंगे। उसके बाद ट्रायल होगा और अगर यह सब प्रक्रिया सफल रहती है, तो चिनूक से यमुनोत्री धाम में भारी मशीनें एयरलिफ्ट की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed