{"_id":"57cc1f2c4f1c1bfd353172c0","slug":"maa-nanda-devi-yatra-reached-chantoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह छंतोली के साथ मटई पहुंची मां नंदा, ग्रामीणों ने मांगी मनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह छंतोली के साथ मटई पहुंची मां नंदा, ग्रामीणों ने मांगी मनौतियां
ब्यूरो / अमर उजाला, घाट (चमोली)
Updated Sun, 04 Sep 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
nanda devi doli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह छंतोली के साथ रविवार को मां नंदा लोकजात यात्रा मटई गांव पहुंच गई है। यात्रा के पहुंचते ही गांव भक्ति में सराबोर हो गया।
विज्ञापन
इधर मटई गांव पहुंचने से पहले दोपहर में मां नंदा की डोली बैरासकुंड मंदिर पहुंची। यहां देवी ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसके बाद भोलेनाथ को मध्याह्न भोग लगाया गया।
विज्ञापन
बैरासकुंड पहुंचने में मां के स्वागत के साथ ही ग्रामीणों ने मनौतियां भी मांगी। लोकजात में शामिल होने के लिए फर्स्वाण फाट क्षेत्र के भूमियाल और लाटू की छह छंतोलियां मां के साथ मटई पहुंची।
विज्ञापन
इस अवसर पर महेंद्र सिंह, उमेश चंद्र, सबर सिंह, गायत्री देवी, मंजू देवी, यशोदा देवी, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
उर्गम की नंदा पहुंची फ्यूंला नारायण मंदिर
उर्गम घाटी की मां नंदा लोकजात यात्रा रविवार को फ्यूंला नारायण मंदिर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने नंदा का जयकारों के साथ स्वागत करने के साथ ही मनौतियां मांगी। इस मौके पर पुजारी दरवान सिंह, राम सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण ङ्क्षसह, कमला देवी आदि मौजूद थे।
फल्दिया पहुंची बधाण की मां नंदा
बधाण की मां नंदा रविवार शाम फल्दिया गांव पहुंची। सुबह धरातल्ला से देवाल बाजार, हाटकल्याणी, इच्छोली होते हुए मां नंदा की यात्रा देर शाम फल्दिया गांव पहुंची। कुरूड़ के पुजारी मंशाराम गौड़ ने बताया कि नंदा आठ सितंबर को मां नंदा की डोली वैदनी पहुंचेगी।