{"_id":"5ddc3a868ebc3e548e42fb92","slug":"ma-and-ugc-net-exam-date-collided-dehradun-news-drn3272156188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विश्वविद्यालय की एमए और यूजीसी नेट की परीक्षा तिथि टकराई, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विश्वविद्यालय की एमए और यूजीसी नेट की परीक्षा तिथि टकराई, छात्र परेशान
Tue, 26 Nov 2019 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय की एमए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तिथि, यूजीसी नेट से टकरा गई है। इस वजह से छात्र परेशान हैं। गढ़वाल विवि ने हाल ही में पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत छह दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि इसी दिन सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच यूजीसी नेट की परीक्षा होगी। ऐसे में दोनों परीक्षाओं में से एक को छोड़ना मजबूरी हो गया है। छात्रों का कहना है कि यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड नवंबर में ही जारी हो गए थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके गढ़वाल विवि ने बिना देखे ही अंग्रेजी की परीक्षा इस दिन रख दी है। छात्रों ने गढ़वाल विवि से परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की है, ताकि वह यूजीसी नेट की परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन