फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Luxury buses on hilly routes

पहाड़ी रूटों पर फर्राटा भरेंगी लक्जरी बसें

Mon, 28 Nov 2016 09:09 AM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
Luxury buses on hilly routes
चार धाम - फोटो : file photo

उत्तराखंड परिवहन निगम वाल्वो बसों की तर्ज पर पहाड़ी रूटों पर भी लक्जरी बसें चलाएगा। 

विज्ञापन


विभाग इसके लिए जल्द ‘नियो उत्तराखंड परिवहन योजना’ शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत देहरादून से राज्य के हर जिले के लिए लक्जरी बसें संचालित की जाएंगी। यही नहीं चारधाम यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों का संचालन दिल्ली से भी किया जाएगा।

परिवहन मंत्री नवप्रभात ने बताया कि योजना के पहले चरण में दून से हर जिले के लिए दो लक्जरी बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें निजी टूर आपरेटर्स की मदद से संचालित होंगी। योजना को 15 दिसंबर तक संचालित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया कि योजना के शुरू होने से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सहूलियत होगी, वहीं चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे तीर्थाटन और पर्यटन के अवसर भी बढ़ेंगे। बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इन लक्जरी बसों को दिल्ली से सीधे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में दिल्ली से चारधाम धाम के लिए सीधी बसों का संचालन नहीं होने से टूर ऑपरेटर श्रद्घालुओं से मनमाफिक किराया वसूल कर लेते हैं। जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed