फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lunch hunger workers warn of hunger strike

भोजनमाताओं का धरना जारी, बोली मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lunch hunger workers warn of hunger strike
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करतीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तराखंड भोजनमाता संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। भोजनमाताओ ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि बीते चार दिन से भोजनमाताएं रात-दिन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर रही है बावजूद अब तक शासन-प्रशासन का कोई भी कारिंदा उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। सरकार को भोजनमाताओं के हितों की कोई चिंता नहीं है। मातृशक्ति का सम्मान करने वाली प्रदेश सरकार के दावों की यही हकीकत है। कहा यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती को अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी, महामंत्री बिट्टो देवी, काजल गुप्ता, सोमा देवी, विमला, कमला राणा, जहूरा, अनीता, आशा वर्मा, सुंदला, रेनू, मिथलेश, संसारवती, सुमन, शिमला, बामो देवी, संतोष, टिक्को देवी, शकुंतला, कलम सिंह वर्मा, जसवीर चौहान, फूल सिंह, विमला देवी, श्यामो, राजबाला, पिंकी, सुल्तानी, नूरो देवी, बबीता, परमजीत, सितारा खातनून, ममता चौहान, शहनाज, संजीदा, नसीमा, खिल्ला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed