फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lumpy Virus 6506 animals in state suffering from lumpy disease 119 animals died

Lumpy Virus: प्रदेश में छह हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी से ग्रसित, 119 पशुओं की हो चुकी मौत

Fri, 02 Sep 2022 09:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 09:29 AM IST
सार

पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय मंत्री ने लंपी बीमारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक 6506 पशु लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। इसमें 2456 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। 119 पशुओं की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Lumpy Virus 6506 animals in state suffering from lumpy disease 119 animals died
देहरादून में लंपी बिमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में छह हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी से ग्रसित हैं जबकि अब तक बीमारी से 119 पशुओं की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लंपी बीमारी की स्थिति और बचाव की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं को गोटपॉक्स वैक्सीन लगाई जाए। 

विज्ञापन


सचिवालय के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय मंत्री ने लंपी बीमारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक 6506 पशु लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। इसमें 2456 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। 119 पशुओं की मौत हुई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में लंपी बीमारी से पशुओं के स्वस्थ होने की दर 40 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.8 प्रतिशत है। विभाग के माध्यम से पशुओं में रोग की रोकथाम के लिए 1.8 लाख गोटपॉक्स वैक्सीन खरीद कर जिलों को उपलब्ध कराई गई है। अब तक 49820 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विभागीय उच्चाधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश

विभागीय मंत्री बहुगुणा ने पशुओं के टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त टीमों का गठन कर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। रोग की रोकथाम के लिए जिला हरिद्वार में अपर निदेशक गढ़वाल व देहरादून में संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रण की देखरेख में कार्य को कहा। 

कुमाऊं मंडल में रोग से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे गांवों व नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में भी पशुओं का टीकाकरण किया जाए। मंत्री ने देहरादून व हरिद्वार जिले में सैनिटाइजेशन व कीट नियंत्रण के लिए जिलाधिकारियों के साथ वार्ता की। दोनों जिलों में वैक्टर नियंत्रण के लिए तीन विभागीय उच्चाधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें...Horizontal Reservation: राजभवन ने लौटा दिया राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का बिल, सात साल से था लंबित

सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य के पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। इस पर मंत्री ने संबंधित मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को जिलों के लीड बैंक मैनेजर से संपर्क कर लक्ष्य हासिल करने को कहा। इस मौके पर निदेशक पशुपालन डा. प्रेम कुमार, संयुक्त निदेशक डेयरी विभाग जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रण डा. देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed