फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lucknow Saharanpur passenger, and two other Trains Cancelled for 46 days

यात्री ध्यान दें, हरिहर एक्सप्रेस और लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें 46 दिन के लिए रद्द

Mon, 09 Mar 2020 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Mar 2020 08:45 PM IST
सार

  • लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर चल रहा है निर्माण कार्य 
  • वहीं, होली पर ट्रेनें हुईं खचाखच, यात्री परेशान 

विज्ञापन
Lucknow Saharanpur passenger, and two other Trains Cancelled for 46 days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 21 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दी गई है। इसके पीछे रेलवे ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य होने का हवाला दिया है।

विज्ञापन


रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार चारबाग स्टेशन पर पटरी के नीचे लकड़ी के स्लीपर हटाकर उनके स्थान पर आरसीसी के स्लीपर लगाए जाएंगे। इसके लिए 46 दिनों का ब्लॉक लिया है, इसलिए चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली सहारनपुर पैसेंजर को 21 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन और हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन को भी 21 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया। यात्री राजू अरोरा, सचिन मिढ्ढा, विनोद कुमार, रामपाल, सोमप्रकाश, राजेश शर्मा, ज्योति आहुजा, आशा शर्मा व ममता आदि का कहना है कि रेल विभाग को होली के बाद लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विभाग ने पैसेंजर ट्रेन को दो दिन पहले ही रद्द कर दिया। इससे पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि रेलवे की तरफ जारी जानकारी के अनुसार, चारबाग स्टेशन पर पटरी के नीचे लकड़ी के स्पीपर हटाकर उनके स्थान पर आरसीसी के स्लीपर लगाए जाएंगे। इसके लिए 46 दिनों का ब्लॉक रहेगा, इसलिए ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

होली पर ट्रेनें हुईं खचाखच, यात्री परेशान 

होली के त्योहार पर घर आने वाले लोगों की भीड़ से बस व ट्रेनें फुल हो गई हैं। बैठने के लिए सीट तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को धक्का मुक्की करनी पड़ी। रुड़की, लक्सर से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही।

ट्रेन के डिब्बों की गैलरी व शौचालयों में बैठकर लोगों ने सफर किया। रोडवेज बसों के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। स्टेशन पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। घरों को लौटने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। 

घर पहुंचने के लिए स्टेशन पहुंचकर लोग जद्दोजहद करते नजर आए। ट्रेन के डिब्बों की इमरजेंसी खिड़की से अंदर घुसकर, गेट पर धक्का मुक्की कर बामुश्किल ट्रेनों में सवार हुए। 

18 तक ऋषिकेश नहीं जाएगी हेमकुंड

मुरादाबाद मंडल के रायवाला-ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों के बीच यातायात ब्लॉक के कारण हेमकुंड एक्सप्रेस के साथ दो पैसेंजर रेल गाड़ियां ऋषिकेश तक नहीं जाएंगी। इसके अलावा चार महीने से बंद पड़ी उपासना एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है, जबकि अभी तक चार ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। 

नया ऋषिकेश रेल सेक्शन में वीरभद्र यार्ड की रि-मॉडलिंग और कमीशनिंग के लिए अधिसूचित यात्री ब्लॉक को 18 मार्च तक बढ़ा दिया है, जबकि यह ब्लॉक 8 मार्च तक के लिए था। अब इस ब्लॉक के 18 मार्च तक बंद रहने से 14609-10 ऋषिकेश श्री माता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस 18 मार्च तक, 54471 दिल्ली ऋषिकेश पैसेंजर 17 मार्च तक और 54463-54464 चंदौसी ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर 18 मार्च तक बंद रखी गई है। 

इसके अलावा देहरादून में रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते हुए रोकी गई उपासना एक्सप्रेस (12327-28) चालू हो गई है। जबकि अभी उज्जैनी एक्सप्रेस (14309-10), कुंभ एक्सप्रेस (12369-70), रामनगर एक्सप्रेस (15033-34), जनता एक्सप्रेस (14265-66) 31 मार्च तक बंद रहेगी। पहले यह ट्रेनें 8 नवंबर से देहरादून में हुए निर्माण कार्यों के चलते हुए बंद थी, लेकिन बाद में कोहरा के चलते हुए 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश जारी हो गए थे।

कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन बंद होने से होली त्योहार पर यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि तीन ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के बजाय हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 18 मार्च तक चलाया जाएगा। पूर्व से बंद चार ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed