फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lt teacher recruitment exam cheating case: nine accused arrested

रुद्रपुरः एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे

Mon, 09 Mar 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Mar 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
lt teacher recruitment exam cheating case: nine accused arrested
- फोटो : अमर उजाला

सहायक अध्यापक एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें बिलासपुर में तैनात फायरमैन और हल्द्वानी जेल में तैनात बंदी आरक्षी भी शामिल हैं। खुलासे के बाद में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी की प्रतियोगी परीक्षा की भर्ती निकली थी। वर्ष 2018 में इसके फॉर्म भरे गए। वर्ष 2019 में लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अनुसचिव राजन मैठाणी के संज्ञान में आया कि इस परीक्षा में फर्जी तरीके से प्रतिभाग कर नौकरी पाने का प्रयास किया गया है। इस पर उन्होंने देहरादून के रायपुर थाने में तहरीर सौंपी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया और फिर परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि परीक्षा का केंद्र ऊधमसिंह नगर बनाया गया था। इसके बाद ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान पता चला कि सभी फॉर्म एक ही व्यक्ति ने भरे हैं।
 

परीक्षा पास कराने के लिए बनी थी दो लाख रुपये पर सहमति

फॉर्म भरने के दौरान टोकन के तौर पर दस हजार रुपये और परीक्षा पास कराने के लिए करीब दो लाख रुपये पर सहमति बनी थी। जांच में अभ्यथियों के सेवायोजन कार्यालय के रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किये गये तो इसमें अधिकांश नंबर बंद चल रहे थे।

फॉर्म में दिए नंबर मोबाइल नंबरों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया तो इसमें कासमपुर मुरादाबाद निवासी सुरेश पुत्र रमेश का मोबाइल ही बैंक से पंजीकृत था।

इसके चलते बैंक से संपर्क कर सुरेश की फोटो प्राप्त करने के बाद उसकी तस्दीक की गई और उसे मुरादाबाद पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसने यह परीक्षा परिचित कांठ मुरादाबाद निवासी सर्वेश यादव के कहने पर दी थी।

सुरेश एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस टीम ने सुरेश की निशानदेही पर सर्वेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि इसका मास्टरमाइंड देवेंद्र कृष्ण है जो अमरोहा में फायरमैन के पद पर कार्यरत है। इसके बाद देवेंद्र के बारे में और जानकारी जुटाई।

पता चला कि वह परीक्षा के समय में अमरोहा में तैनात था, लेकिन वह अब बिलासपुर में तैनात है। इस पर पुलिस टीम ने बिलासपुर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद टीम को और जानकारियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने जसपुर निवासी अवतार सिंह, अनिल कुमार, अंचल कुमार, सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, काशीपुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed