फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LT Recruitment Rehabilitation Council Diploma Valid Application Window Reopened UKSSSC Uttarakhand news

Uttarakhand: एलटी भर्ती...पुनर्वास परिषद का डिप्लोमा मान्य, यूकेएसएसएससी ने आवेदन विंडो दोबारा खोली

Fri, 12 Dec 2025 11:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 11:44 AM IST
सार

विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। आवेदन में 10 से 12 अक्तूबर के बीच संशोधन का मौका दिया गया।

विज्ञापन
LT Recruitment Rehabilitation Council Diploma Valid Application Window Reopened UKSSSC Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती के विशेष शिक्षक पदों पर अर्हता नियमों में बदलाव होने के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा आवेदन विंडो खोल दी है। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने 12 सितंबर को विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। आवेदन में 10 से 12 अक्तूबर के बीच संशोधन का मौका दिया गया। इस बीच सरकार ने सहायक अध्यापक विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) विशेष शिक्षा को अर्हता में शामिल कर लिया।

विज्ञापन


पहले डीएलएड वाले अभ्यर्थियों को ही यह मौका मिलता था। इस बदलाव से आयोग को अवगत करा दिया गया था। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अर्हता के मानकों में बदलाव के चलते भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए गए हैं। आरसीआई के डिप्लोमाधारक इस दौरान आवेदन कर सकते हैं। जिनका पूर्व का आवेदन है, उसमें संशोधन भी कर सकते हैं। इस संशोधन के लिए अलग से शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि अब 31 दिसंबर तक के लिए आवेदन विंडो खोली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Earthquake: भूकंप आया तो आपस में मिल जाएंगी दाबका और कोसी नदी, बहाव क्षेत्र बदलाव; विशेषज्ञों ने ये वजह भी बताई

समूह-ग के 57 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न विभागों में विधि सहायक, शोध अधिकारी, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, फोटोग्राफर, कनिष्ठ कैमरामैन, मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार, सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, लाइनमैन, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 57 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। आवेदन में तीन से पांच जनवरी के बीच संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा नौ मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed