फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LPG Gas will be available at Common Service Center only

अब सीएससी पर मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, दूरदराज के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Sat, 12 Oct 2019 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जूही प्रजापति , अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Oct 2019 09:35 AM IST
सार

  • इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने शुरू की नई व्यवस्था

विज्ञापन
LPG Gas will be available at Common Service Center only
LPG cylinder - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गैस एजेंसी से दूर के क्षेत्रों में रहने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए कई किलोमीटर एजेंसी पर जाना पड़ता था, उनको अब अपने घर के नजदीक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर ही गैस उपलब्ध होगी। इसके लिए उपभोक्ता को दो रुपये बुकिंग के लिए देने होंगे।

विज्ञापन

 
राज्य में रसोई गैस उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैदानी क्षेत्र में तो समस्या कुछ कम होती लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में एजेंसियों से दूर रहने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से एजेंसियों की गाड़ी उनके घरों तक नहीं पहुंच पाती थी।
विज्ञापन


इस कारण उपभोक्ताओं को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस समस्या का समाधान करने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने नई व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के अनुसार सभी जनसेवा केंद्रों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे। इसके लिए उपभोक्ता को जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। जहां उन्हें बुकिंग करने के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके बाद उपभोक्ता को घर के नजदीक ही गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता अब सीएससी पर जाकर दो रुपये में गैस की बुकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही वहां से सिलिंडर की भी रिफिलिंग होगी। 
- प्रभात कुमार, एरिया चीफ मैनेजर, आईओसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed