{"_id":"16e08b8c27f3a6049a0314dbc766029b","slug":"lpg-gas-subsidy-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में पहुंचने लगी एडवांस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में पहुंचने लगी एडवांस सब्सिडी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Jan 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्ट बेनीफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी(डीबीटीएल) योजना के तहत पहले महीने उपभोक्ताओं को एडवांस सब्सिडी मिलनी शुरू हो गई है। जिसमें उपभोक्ताओं को करीब 188 रुपए का फायदा पहले महीने हो रहा है।
विज्ञापन
फार्म जमा करने वालों की भीड़ कायम
डीबीटीएल योजना के तहत गैस एजेंसियों में गैस बुकिंग और गैस वितरण का काम शुरू हो गया है। मगर इसके बीच डीबीटीएल योजना के फार्म लेने और जमा करने वालों की एजेंसियों में भीड़ अभी भी कायम है।
विज्ञापन
देहरादून जिले में करीब 65 फीसदी उपभोक्ता अभी भी योजना से नहीं जुड़ सके हैं, जिनको जोड़ने के लिए एजेसिंया अब मैसेज भी करने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर सब्सिडी की राशि उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
पहले महीने उपभोक्ताओं को सब्सिडी बोनस के रूप में मिली है। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सचिव चमनलाल ने बताया कि मौजूदा समय में नॉन सब्सिडी सिलेंडर का दाम 756 रुपए है, जबकि उपभोक्ता को 568 रुपए सब्सिडी मिली है।
जिससे पहले महीने योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 188 रुपए का फायदा हुआ है। नए महीने में नए मूल्य पर सब्सिडी मिलेगी।