{"_id":"5d6b6fc88ebc3e93ae3f1ca4","slug":"lpg-gas-cylinder-rate-increased-in-uttarakhand-upto-15-70-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, फिर इतने रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, फिर इतने रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एलपीजी उपभोक्ताओं पर फिर एक बार महंगाई की मार पड़ी है। सोमवार की सुबह से घरेलू गैस सिलिंडर 15.70 रुपये महंगा मिलेगा। सितंबर माह की शुरुआत में तेल कंपनियों ने सिलिंडर के दामों में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़ी हुईं दरें रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से लागू हो गईं हैं। अब घरेलू गैस सिलिंडर 594 रुपये के बजाए 609.70 रुपये में मिलेगा। देहरादून इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि कॉमर्शिलय गैस सिलिंडर के दामों में भी 50.70 रुपये का इजाफा हो गया है। अब यह 1043 रुपये के बजाए 1093.70 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन