{"_id":"5cf22262bdec22078d330767","slug":"lpg-cylinder-prices-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः फिर महंगी हुई रसोई गैस, नए रेट आज से होंगे लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः फिर महंगी हुई रसोई गैस, नए रेट आज से होंगे लागू
Sat, 01 Jun 2019 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
तेल कंपनियों ने रसोई गैस के 14.2 किलो के सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। अब सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर का दाम 729.27 रुपये से बढ़कर 754.25 रुपये हो गया है। यह संशोधित दाम शनिवार सुबह से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक 14.2 किलो गैस सिलिंडर 729.27 रुपये का मिलता था, जिसमें सब्सिडी 228 रुपये आती थी। जिसके बाद यह सिलिंडर 501 रुपये में पड़ता था। अब 24.98 रुपये की वृद्धि के साथ 754.25 रुपये में मिलेगा, जिसमें अब करीब 251.25 रुपये सब्सिडी आएगी।
विज्ञापन
यानी गैस सिलिंडर का वास्तविक दाम 503 हो गया है। यह पहले के गैस के दाम से करीब दो रुपये ज्यादा। शुक्रवार देर रात तेल कंपनियों की ओर से संशोधित दाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन